गौरीगंज, मई 23 -- शुकुल बाजार। आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस ने गैंगस्टर अभियुक्त को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामहेत पुत्र स्व. जगरूप निवासी पूरे गुमान मजरे दक्खिनगांव थाना बाजार शुकुल के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। जिसके विरुद्ध थाना बाजारशुक्ल पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट, गैंगेस्टर, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 12 मुकदमें पंजीकृत हैं। विधिक कार्रवाई के बाद शनिवार को अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...