रुद्रपुर, मार्च 27 -- खटीमा। खटीमा पुलिस चेकिंग के दौरान तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। झनकईया चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल के नेतृत्व में ग्राम सैजना-बिचई मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम तीरथ सिंह निवासी गिधौर नानकमत्ता बताया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...