नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा। जारचा पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कारतूस बरामद भी बरामद हुए। आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार निवासी सीदीपुर के रूप में हुई। उसे गांव ऊंचा अमीरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोप के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ और गाजियाबाद में करीब पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी किस गैंग के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...