बागपत, मार्च 24 -- बागपत। नगर की एक कॉलोनी की किशोरी की युवक ने तमंचे के बल पर मांग भर दी। इसके बाद किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी सोमवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि ईद के दिन वह अपनी छोटी दो बहनों के साथ नगर में मेला देखने गई थी। दोपहर बाद घर आते समय रास्ते में कॉलोनी का रहने वाला एक युवक कार लिए मिला। उसने उन्हें कॉलोनी में छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उन्हें जंगल में ले गया। इसके बाद उसकी छोटी दोनों बहनों को कार में ही लॉक कर दिया। उसे तमंचे के बल पर नलकूप पर ले गया और उसकी मांग भर दी। इसके बाद युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल से उसके साथ ...