हरिद्वार, जुलाई 15 -- पथरी थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म और लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, चाकू, बाइक, लूटे गए झुमके और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, सात जुलाई की रात महिला अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थी। आरोप है कि चार युवक घर में घुस आए और तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला के कानों के झुमके लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की को किडनैप किया, घर में कैद कर कई दिनों तक गैंगरेप; रांची में 4 गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष...