बांदा, अप्रैल 22 -- बांदा। बिसंडा थाने के एक गांव निवासी महिला बांदा शहर में रहती है। सोमवार को वह गेहूं आदि लेने गांव गई थी। रात में घर में अकेली थी। तभी गांव का कल्लू उर्फ राकेश रात साढ़े 11 बजे घर में घुस आया। उसने दरवाजा खटखटाया तो महिला ने खोल दिया। साथ में तमंचा भी लिए था। अंदर आकर उसने तमंचे की नोक पर उसके साथ छेड़खानी की और मोबाइल से वीडियो बनाया। उसने किसी तरह उसके चंगुल छूटकर दरवाजा खोला और बाहर भागी। वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने कल्लू उर्फ राकेश पटेल के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...