हरदोई, फरवरी 3 -- शाहाबाद। उधरनपुर के पास हरई रोड स्थित अगापुर मोड़ के पास बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो मजदूरों से लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पाली थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी सत्यपाल सिंह ने प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे वह साथी संजीव कुमार के साथ शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से हरदोई बाईपास पहुंचे थे। वहां से उन्हें शाहाबाद जाना था। वे वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक गाड़ी वहां आकर रुकी। उसमें तीन लोग सवार थे। उन्होंने जब गंतव्य पूछा तो दोनों ने शाहाबाद जाने की बात कही। इसके बाद वे गाड़ी में बैठ गए। कुछ दूरी चलने के बाद बदमाशों ने दोनों की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद उनसे 10,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक बैग ...