रायबरेली, मार्च 10 -- परशदेपुर,संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार होमगार्ड की पत्नी से सोने चांदी के जेवरात लूटकर भाग गए। लाखों रुपए की हुई लूट की घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रही। पुलिस सिर्फ लकीर पीटती रह गई वहीं लूट की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है। थाना क्षेत्र के पूरे हाथीराम दुबे मजरे पूरे राई गांव के रहने वाले होमगार्ड हरिकेश नारायण द्विवेदी अपनी पत्नी आशा देवी के साथ बाइक से अमेठी जिले के जामों थाना क्षेत्र के मूंझी गांव में अपनी बहन के घर से वापस लौट रहे थे। इसी बीच पूरे राई रजियापुर मार्ग पर नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे लाल पाण्डेय गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे काली पल...