बदायूं, मई 22 -- इस्लामनगर। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि डकैती की बड़ी वारदात के बाद अब इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवारों को रोककर लूट की घटना को अंजाम दे डाला। बदमाश 50 हजार रुपये, कुंडल और पायल भी लूटकर ले गए, विरोध करने पर मारपीट की। लगातार हो रही लूट और डकैती की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लूट की वारदात इस्लामनगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर-बिसौली रोड स्थित कंधरपुर ईंट भट्ठे के पास शुक्रवार देर शाम हुई। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया धुरेकी के रहने वाले अमीन पुत्र बादशाह अपनी बहन करिश्मा और बहनोई जाहिद, जो अलीगढ़ के जमालपुर के रहने वाले हैं, के साथ शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कंधरपुर ईंट भट्ठे के पास...