हाथरस, मार्च 1 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। शनिवार की शाम को शहर के लोहट बाजार में एक रंगबाज ने सरे बाजार दशहत फैला दी। बाइक की चाबी नाली में गिरने पर रंगबाज ने तमंचे की नोंक पर ग्राहक से चाबी को नाली से बाहर निकलवा लिया। मगर जब लोगों ने उसे घेरने की कोशिश की तो वह अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। कोतवाली सदर इलाके के लोहट बाजार में लखन सिंह निवासी कुंवरपुर समान लेने के लिए आया हुआ था। लखन सिंह एक दुकान के बाहर खड़े थे। तभी पास से गुजर रहे एक युवक का हाथ उनके हाथ से टकरा गया। इससे रंगबाज युवक की बाइक की चाबी नाली में गिर गई। इतने में रंगबाज ने तमंचा निकाला और लखन सिंह पर तान दिया। उससे जबरन नाली से बाइक की चाबी निकलवा ली। तमंचे के डर के कारण लखन सिंह ने कोई विरोध किया नहीं,लेकिन सरे बाजार तमंचा देखकर बाजार में मौजूद लोग रंगबाज को पकड़ने के लिए...