कौशाम्बी, जून 1 -- चरवा थाने के नोहरी का पूरा गांव के समीप भांजी को छोड़कर बाइक से वापस लौट रहे युवक से बदमाशों ने तमंचे की नोक पर नकदी समेत मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाने में दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के करनपुर मजरा अहमदपुर पावन निवासी शुभम यादव पुत्र बालकरन रविवार शाम अपनी भांजी को छोड़ने के लिए चरवा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव गया था। वापस लौटते समय रात में नोहरी का पुरवा के पास स्प्लेंडर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद 8500 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना क...