बदायूं, अप्रैल 14 -- क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रही दलित महिला के साथ दो लोगों ने तमंचे के बल पर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पति और बेटियों के साथ मारपीट की गई और महिला के कपड़े फाड़ दिए गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला रविवार सुबह करीब आठ बजे अपने पति और नाबालिग बेटियों के साथ पड़ोसी गांव के किसान के खेत में गेहूं काटने गई थी। काम के दौरान गांव के ही दो युवक अचानक वहां पहुंच गए। यह भी पढ़ें- युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर मुकदमा आरोप है कि दोनों में से एक के हाथ में तमंचा और दूसरे के हाथ में डंडा था। दोनों ने जातिसूचक गालियां देते हुए महिला को निशाना बनाया और तमंचा दिखाकर उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर महिला के साथ बदसलूकी और छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.