कन्नौज, जुलाई 10 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति के साथ दिनदहाड़े तमंचे के बल पर लूटपाट, मारपीट और महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि गांव के चार लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि 8 जून को वह अपने पति के साथ तिर्वा से गांव लौट रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे चारों आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और दोनों के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र, कुंडल, अंगूठी, चांदी की पायल, नकदी और घड़ी समेत करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण लूट लिए...