मेरठ, अप्रैल 11 -- घोसियान मोहल्ला निवासी डेयरी संचालक से शुक्रवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन लूट ली। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही लूटी गई चेन भी बरामद कर ली गई है। घोसियान निवासी हाजी शहजाद नवाबगढ़ी स्थित अपनी डेयरी से शुक्रवार रात अपने दोस्त हसरत के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घोसियान मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक में साइड मारकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर हाजी शहजाद के गले से सोने की चेन लूट ली और भागने लगे।घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पीछा कर दोनों आरोपियों को पक...