संभल, अप्रैल 4 -- थाना असमोली क्षेत्र के मंसूरपुर चौकी अंतर्गत गांव नरैठा मोहम्मदपुर में बीती रात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और करीब आठ लाख रुपये की नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित मतीन हैदर पुत्र अल्लादिया, जो पेशे से चिनाई मिस्त्री हैं, ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। उस समय वह अपनी पत्नी शमसीदा के साथ बरामदे में सो रहे थे, जबकि बेटी मुस्कान और बहू गुलफशा कमरे में थीं। आहट होने पर परिवार के जागते ही बदमाशों ने तमंचा तानकर सभी को काबू में कर लिया और एक कमरे में बंद कर दिया।बदमाशों ने महिलाओं से जबरन जेवर उतरवाए और घर में रखे संदूक से सोना-चांदी के आभूषण व करीब 50 हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.