तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा
बदायूं, मई 13 -- किशोरी को तमंचे के बल पर घर से ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांचं शुरू कर दी है। परिवार का दावा है कि घटना के बाद आरोपी ने गांव के ही एक युवक के जरिए गर्भ गिराने की दवा भी भिजवाई, जिससे घटना की जानकारी हुई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर सो रही थी। आरोप है कि गांव का अजीत तमंचे के बल पर घर में घुस आया और किशोरी को जबरन अपने साथ खेत पर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि घटना के बाद किशोरी डरी हुई थी और उसने परिवार को कुछ नहीं बताया। परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.