बुलंदशहर, मार्च 20 -- पहासू के एक गांव में घर से कूड़ा डालने गई किशोरी को कुछ लोग जबरन कार में डाल कर अपहण कर ले गए। किशोरी की मां ने थाने में दी तहरीर में तमंचे के बल पर उसकी पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाया है। एक सप्ताह पूर्व प्रातः करीब सात बजे सात बजे किशोरी घर से कूड़ा डालने गांव की पोखर के पास गई थी आरोप है कि कुछ लोग तमंचे के बल पर उसे कार में खींच कर अज्ञात स्थान पर ले गए। पीड़िता की तहरीर पर एसएसपी से किशोरी का पता लगाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शेरपाल,सिमरन उर्फ शम्मो,डिम्पल,ओमप्रकाश, ईश्वरी प्रसाद तथा महावीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...