कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- खेतों की ओर गई चरवा इलाके की एक विवाहिता से युवक ने तमंचे के दम पर दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर पति समेत मार डालने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। चरवा इलाके की पीड़िता ने बताया कि उसका पति महाराष्ट्र में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर वह बच्चों के साथ रहती है। पीड़िता के मुताबिक तीन अप्रैल की शाम वे दैनिक क्रिया के लिए गांव के बाहर नदी किनारे गई थी। वहां पर आरोपी संदीप पासी झाड़ियों में पहले से छिपा बैठा था। मौका देखकर उसने तमंचे के दम पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर कई थप्पड़ जड़े। साथ ही पीड़िता और उसके पति को मार डालने की धमकी दी। शोर मचाने पर धमकाते हुए फरार हो गया। पति के गांव लौटने पर शुक्रवार को पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.