हापुड़, जून 16 -- क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी युवक ने गांव निवासी युवक समेत तीन लोगों पर रास्ते में रोककर गाली गलौज करने और विरोध करने पर तमंचे की बट से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अतुल ने बताया कि दो दिन पूर्व वह बाहर से अपने घर के लिए जा रहा था। तभी गांव निवासी एक युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसको रोक कर लिया। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की। उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने तमंचे की बट से हमला कर उसको घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- तमंचे की बट से हमला कर घायल करने का आरोप घायल ने कोतवाली में पहुंच कर आपबीति सुनाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- उधार के रुपये मांगना पड़ा...