रामपुर, फरवरी 25 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के हाजीनगर गांव निवासी कृपाल सिंह दावत खनेन्क लिए चंद्रपुरा कदीम गांव निवासी नरेश पाल के घर गया था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए बाद में पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गजेंद्र , श्रीपाल और विजेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...