कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर। शाहगंज (भरवारी) के एक कारोबारी को व्हाट्सएप पर तमंचे की फोटो भेजकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। अज्ञात की इस हरकत से कारोबारी की नींद उड़ी है। व्यापारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। कोखराज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कोखराज कोतवाली के शाहगंज भरवारी निवासी प्रज्जवल पुत्र रमेश चंद्र केसरवानी कपड़ा व्यापारी हैं। सोमवार की रात उसके व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति ने खुद की तमंचे के साथ फोटो भेजते हुए पांच लाख की रंगदारी मांगी। एक सप्ताह के भीतर रकम नहीं देने पर छाती में गोली मारने की धमकी दी। मोबाइल पर धमकी मिलने से व्यापारी के होश उड़ गए। मंगलवार की शाम थाने पहुंचकर कारोबारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी स...