सीतापुर, मार्च 12 -- बिसवां, (सीतापुर) संवाददाता। बिसवां के मतिकरपुर गांव में बुधवार देर रात नकाबपोश और असलहे से लैस बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक घर में उत्पात मचाते रहे। सूचना मिलने पर एएसपी आलोक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। मतिकरपुर निवासी अनूप यादव के अनुसार बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे चार नकाबपोश बदमाश घर के गेट में लगे इंटरलॉक को काटकर अंदर घुस आए। घर में आहट होने पर उनकी मां की नींद खुल गई। जब वह उठीं तो उन्होंने देखा कि घर में चार बदमाश मौजूद हैं, जिनके पास असलहा और सरिया था।चीख-पुकार करने की कोशिश करने पर बदमाशों ने तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.