कानपुर, जनवरी 13 -- चकेरी। पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया। वह रौब गांठने के लिए तमंचा लेकर घूमता था। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। सनिगवां चौकी प्रभारी भरत पाठक ने बताया कि सोमवार रात आरोपित को सनिगवां गोलचक्कर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान नर्वल के छोटी पाली निवासी 25 वर्षीय अनूप कुशवाहा के रूप में हुई। तलाशी में अनूप के पास से एक तमंचा और दो कारतूस मिले हैं। उसने पूछताछ में बताया कि वह किसी का इंतजार कर रहा था। वह रौब गांठने के लिए वह तमंचा रखता है, साथ ही तमंचे के साथ अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करता है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपित को जेल भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.