गोपालगंज, मई 22 -- मांझागढ़। स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार के समीप गुरुवार को छापेमारी कर एक युवक को देसी पिस्टल हथियार, कारतूस और चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहपुर बाजार के पास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- खगड़िया : देसी कट्टा, 40 कारतूस व 30 हजार नकदी के साथ एक युवक गिरफ्तारगिरफ्तारी का विवरण पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन, पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव के मुकेश कुमार के रूप में की गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, दो मैगजीन, दस कारतूस, एक लोहे का चाकू ...