गाजीपुर, अप्रैल 23 -- सैदपुर। स्थानीय पुलिस ने अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक क़ो गिरफ्तार किया है। सम्बन्धित मामले में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पाण्डेय बीते देर रात्रि गश्त कर रहे थे। इस दौरान थाना क्षेत्र के देवकली पंप नहर कैनाल के पास उन्हें एक संदिग्ध युवक दिखा। जिसके बाद उन्होंने उसे रोककर तलाशी ली। इस दौरान उक्त युवक के पास से एक अवैध 315 बोर का कट्टा और एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अपना नाम फिरोज कुरैशी निवासी वार्ड संख्या चार, कस्बा सैदपुर बताया। उसका चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...