तमंचा समेत युवक गिरफ्तार
कन्नौज, जून 17 -- गुरसहायगंज। कोतवाली पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान मझपुर्वा तिराहा पर तारा वाली बगिया के समीप एक युवक को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। गश्ती पुलिस को एक व्यक्ति पैदल तिर्वा रोड की तरफ जाता दिखाई दिया। वाहन को पुलिस वालों ने संदिग्ध होने की आशंका मे आवाज लगा कर रुकने की कहा, तो वह व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने दौड़ कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास 315 बोर तमंचा व एक कारतूस मिला। उसने अपना नाम नसरुद्दीन उर्फ नसुआ पुत्र जमालुद्दीन निवासी ग्राम मझपुर्वा बताया। पुलिस ने बताया कि मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.