आगरा, अप्रैल 9 -- सहावर थाना पुलिस ने सोशल नेटवर्किंग पर तमंचा समेत फोटो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से तमंचा, कारतूस भी बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर सहावर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि गत दिवस तमंचा दिखाते हुए एक युवक का फोटो वायरल हुआ। यह फोटो सहावर क्षेत्र का बताए जाने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी आसिफ पुत्र परवेज निवासी बसई थाना सहावर को सेवनपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...