बरेली, जून 18 -- पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को अलग-अलग स्थानों से तमंचा समेत पकड़कर जेल भेजा है। आंवला में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नए बाईपास से जतिन उर्फ विक्की निवासी ठिरिया थाना पटवाई जिला रामपुर को पकड़ लिया, तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। वहीं भमोरा में पुलिस ने पखुरनी मार्ग पर एक युवक को 315 बोर का तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सतेंद्र दीक्षित निवासी ग्राम पखुरनी बताया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...