पीलीभीत, मार्च 31 -- बीसलपुर। रसियाखानपुर निवासी मुन्ना कुरैशी उर्फ नईम कुरैशी पुत्र सलीम कुरैशी पर गोकसी आदि के 13 मुकदमे दर्ज हैं। वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबर की सूचना पर मुन्ना कुरैशी को भड़रिया स्कूल के पास दबोच लिया। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जीवित कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...