तमंचा समेत एक युवक को पकड़ा
बरेली, अप्रैल 23 -- अलीगंज। थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचा समेत पकड़कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया की गैनी गांव का छोटे खान पशुक्रूरता अधिनियम के तहत दो बार जेल जा चुका है। बुधवार की दोपहर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, गैनी सुंदरपुर रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान रामगंगा की ओर जा रहे छोटे खान को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। इस पर वह रामगंगा की ओर भागने लगा। पुलिस तलाशी ली, उसके पास से एक तंमचा बरामद हुआ है। उसे जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में चोरी के आरोपी के पैर में लगी पुलिस की गोली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.