प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- कुंडा, संवाददाता। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चकेड़ी गांव निवासी योगेश कुमार पांडेय ने न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि 24 अक्तूबर 2025 को शाम करीब चार बजे अपनी कार से परिवार के साथ घर से प्रयागराज जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर से निकला सामने से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों ने उसको रोक और शीशा खोलकर असलहा लगाकर जान से मारने की धमकी दी और पत्नी का पर्स छीन लिया। विरोध करने पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। जिससे कार में बैठे पत्नी बच्चे दहशत में आ गए। उन लोगों ने उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में दंपती को पीटने में चार पर केस शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो भाग रहे लोगों की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़...