प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा नारायणपुर गांव निवासी मो. आतिफ पुत्र मो. अकरम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब 10:45 बजे वह गांव की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में कुछ लोग मुंह में कपड़ा बांधे पहुंचे और उसे तमंचा सटाकर रोक लिया। मारपीट कर उसके जेब में रखे 620 रुपये छीन लिए। उसने यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...