बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं। इस्लामनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान चांद बाबू उर्फ चंदू पुत्र इमाम अली निवासी मोहल्ला हाता कस्बा व थाना इस्लामनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर चंदौसी रोड से नगला बारह रोड जाने वाले रास्ते पर स्थित कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। युवक के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...