कानपुर, मार्च 16 -- सचेंडी। बिनौर चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तमंचा और दो कारतूस के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि बिनौर चौकी इंचार्ज विकास वर्मा को सूचना मिली कि भगवंतपुर रोड पर महादेव पेपर मिल बंद पड़ी फैक्टरी मे एक युवक तमंचा लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए बैठा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सचेंडी क्षेत्र के भगवंतपुर गांव निवासी छोटू पुत्र कल्लू उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...