हरदोई, दिसम्बर 13 -- हरदोई। सवायजपुर थाना पुलिस ने शनिवार को विशाल उर्फ यश उर्फ मोंटू निवासी मोहल्ला कंजड़पुरवा कसबा व थाना सवायजपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस व पांच हजार रुपये बरामद हुए। पाली थाने में चोरी के दर्ज मुकदमे में पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपित पर लोनार, मल्लावां, पाली और शाहाबाद थाने में पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसे दरोगा रामशरन सिंह, हेड सिपाही मनोज व सिपाही रक्षपाल ने मिलकर पकड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...