बुलंदशहर, मई 9 -- गुलावठी। पुलिस ने अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नईम उम्र 28 पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कोठी पड़ाव मोहल्ला रामनगर गुलावठी के रूप में हुई है। कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी, एक युवक तमंचे के साथ पशु पैंठ के पास खड़ा है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें- तमंचा और कारतूस के साथ आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...