फिरोजाबाद, जनवरी 15 -- थाना पाचोखरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूचना पर दो अभियुक्तों को एक तमंचा व एक कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना पचोखरा प्रभारी अमित तौमर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। सूचना मिली कि नगला धनसिंह जाने वाले मार्ग पर दो लोग खड़े है। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनो अभियुक्त भागने लगे तभी पुलिस गिरफ्तार कर थाने लाई। जहां उनकी तलाशी लेने पर एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। अभियुक्तों ने अपने नाम मोंटू शर्मा पुत्र पवन कुमार शर्मा नगला मितन उर्फ दिलोखरा जलेसर एटा व शिवा शर्मा पुत्र दुर्वेश कुमार शर्मा निवासी नगला धनसिंह पचोखरा बताया है। जिसे पुलिस ने जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.