हरदोई, मार्च 14 -- हरदोई। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक साथियो संग ओयो केन्द्र में घुस आया। तमंचा निकालकर संचालक को धमकाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को तमंचा और सीसीटीवी डीवीआर के साथ ले आई। एसएचओ बसन्तराम ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। कारवाई की जा रही है । रसूलपुर गोवा निवासी अमन हाईवे के वरण्डारी मोड़ के पास ओयो केन्द्र चलाता है। बताया जाता है कि दिलीप अन्य साथियों को लेकर पहुंचा। कमर में खुंसा तमंचा निकालकर अमन को धमकाने लगा । सूचना पर पीआरवी और थाना पुलिस पहुंच गई और दिलीप को दबोच लिया । अमन ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम को भी तिराहा स्थित एक ओयो संचालक ने दिलीप संग घर आते समय बरौली पुल पर खुन्नस मानते हुए गाली गलौज करते हुए पिटाई की। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था। इसकी तहरीर थाने पर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण ...