बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। इंटरनेट मीडिया पर तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने रविवार की सुबह युवक को कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के बाहर तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर एक युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और युवक की पहचान किशनपुर गांव निवासी वंश के रूप में की गई। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि वंश तमंचा लेकर कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के बाहर बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, ...