जौनपुर, जून 9 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र में तमंचे के साथ फोटो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में था तभी कुछ लोगों द्वारा वायरल की गई फोटो की जानकारी मिली। फोटो में एक व्यक्ति तमंचा लेकर पोज देता दिख रहा था। आसपास के लोगों से पूछताछ करके जांच करने पर फोटो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान बबलू उर्फ गुड्डू पुत्र लालचंद उर्फ पुतुल गौतम निवासी विरगही कापुर, थाना मीरगंज के रूप में हुई। वायरल फोटो आर्म्स एक्ट की धारा 25 का उल्लंघन है। यह भी पढ़ें- हथियार संग युवक की तस्वीर वायरल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...