बिजनौर, मार्च 11 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में तमंचा लेकर उसे लहराते हुए रील बनाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने खुद ही तमंचा हाथ में लेकर वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया। कुछ ही समय में वीडियो तेजी से वायरल हो गई। वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भी चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले कुछ समय से युवाओं में सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.