बदायूं, मार्च 28 -- मुजरिया। पुलिस ने वांछितों की तलाशी अभियान के दौरन अंटी में तमंचा लगाकर जा रहे युवक को गिरफ्तार किया। थाने के एसआई रामवीर सिंह, सिपाही ललित कुमार, मोनू बैसल नसीरपुर नाथू तिराहे के पास खड़े थे। इसी दौरान बलराम शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी पर अंटी में तमंचा व कारतूस मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...