श्रावस्ती, अप्रैल 4 -- श्रावस्ती, संवाददाता। वर्ष 2020 में पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया था। जिसके विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। आरोपी को दोषी करार देते हुए छह साल बाद न्यायालय ने सजा सुनाई। भिनगा कोतवाली की पुलिस ने वर्ष 2020 में क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक कारतूस बरामद किया। आरोपी की पहचान रिजवान पुत्र शहजाद निवासी रतनपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर के रूप में हुई थी। बरामद असलहे को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम का केस दर्ज कर जेल भेजा दिया था। साथ ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। छह वर्ष से न्यायालय में मामले का विचारण हो रहा था। शनिवार को सीजेएम विनीत कुमार यादव ने आरोपी को दोषी करार देते हुए एक वर्ष, सात महीने व सात दिन के ...