बदायूं, मार्च 13 -- बदायूं के एचपीसीएल के सजनी गांव स्थित प्लांट बैठक के दौरान डीजीएम व डिप्टी मैनेजर की हत्या करने वाले आरोपी ने तमंचा बारामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में हत्यारोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग में थाने का एक सिपाही भी घायल है। उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सीओ उझानी देवेंद्र सिंह के मुताबिक एचपीसीएल के अधिकारियों की हत्या करने के बाद गिरफ्तार हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह निवासी ग्राम सैजंनी ने पूछताछ बताया, वह एचपीसीएल प्लांट में वैंडर का कार्य करता था। प्लांट प्रबंधक सुधीर गुप्ता पुत्र दयाकिशन 58 वर्ष व डडिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा नेनौकरी से निकाल दिया गया था। उसके ऊपर थाने में मुकदमा भी लिखा दिया था। इसी कारण वह तमंचे लेकर इन लोगों को मार...