प्रयागराज, अप्रैल 5 -- लखनपुर डाट पुल के पास बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक युवक से मोबाइल और नकदी लूट ली। खेडुआ निवासी शमशाद अहमद ने एयरपोर्ट पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 मार्च की रात करीब एक बजे वह दावत से लौट रहा था। पुल के पास दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचा और लाठी के बल पर उसकी बाइक रुकवा ली। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसका मोबाइल और दो हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...