रामपुर, मई 31 -- रामपुर। केमरी निवासी राकेश गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी धमोरा चौराहे पर सरिया सीमेंट की दुकान है। करीब तीन साल पहले धमोरा निवासी राजा गुप्ता अपना घर बनाने के नाम पर उससे साढ़े तीन लाख रुपये का सामान ले गया था। कुछ महीने के बाद पैसे मांगने पर आरोपी ने जमीन बेचकर पैसे देने की बात कही। जमीन बेचने पर उसने फिर आरोपी से अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने 24 मई को उससे अभद्रता करते हुए धमकी दी। आरोप है कि आरोपी उसे तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे चुका है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजा गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...