हरदोई, जून 17 -- हरदोई। टड़ियावां के कस्बा गोपामऊ के मोहल्ला लालपीर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित राघवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद अहमद उर्फ मोहम्मद और दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के दौरान आरोपी का तमंचा लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फिलहाल आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...