आगरा, अप्रैल 1 -- एकता क्षेत्र में छात्र और उसके भाई के साथ मारपीट और सीने से तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्र का परिवार दहशत में है। पीड़ित विक्की पचौरी निवासी पचगाई खेड़ा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित विक्की ने बताया कि उनका भाई भानू पचौरी गढ़ी ठाकुर्स में कक्षा सात में पढ़ता है। भानू स्कूल जा रहा था, वह भी उसके साथ थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने दोनों भाइयों को घेरकर मारपीट कर दी। हमलावरों के हाथ में अवैध हथियार थे। आलोक रावत ने उसके सीने पर तमंचा रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि घटना में आलोक रावत के साथ अभिषेक रावत, गोला, लक्की रावत आदि शामिल थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...