आगरा, जून 16 -- थाना सहावर पुलिस ने क्षेत्र से एक आरोपी को तमंचा समेत पकड़ा है। आरोपी अपने पास मिली बाइक के दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर सहावर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान शहजाद पुत्र खलील निवासी लहरा रोड सोरों को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया। उसके पास मिली बाइक के कागज मांगे तो वह कागज भी नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...