उरई, मार्च 18 -- जालौन। सड़क किनारे तमंचा बेचने की फिराक में खड़े युवक को मुखबिर की सूचना पर चौकी पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी अजीत शर्मा को सूचना मिली कि ग्राम अमखेडा़ होकर रुरा जाने वाले मार्ग पर अमखेडा़ बंबा पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा है। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई सुरेशचंद्र समेत व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू निवासी संदिग्ध राजसिंह राजावत को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। पूछतांछ ने में आरोपी ने बताया कि वह अपना तमंचा और कारतूस बेचने के लिए आया था और यहां वह खरीददार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.